मौजूदा स्वरूप में करार को समर्थन नहीं

रायपुर। लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी ने मौजूदा स्वरूप में एटमी करार पर मनमोहन सरकार को समर्थन देने से साफ इनकार किया है।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन [राजग] के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार आडवाणी ने शनिवार को महिला सशक्तिकरण दिवस पर आयोजित महिला सम्मेलन में कहा कि भाजपा अमेरिका के साथ दोस्ती और एटमी करार के खिलाफ नहीं है पर ऐसे एटमी करार पर सरकार को वह समर्थन नही देंगी जिसमें पोखरन तीन जैसे किसी परीक्षण पर रोक हो। उन्होंने कहा कि भला इस समझौते को कैसे स्वीकार किया जा सकता है जिसमें भारत भविष्य में विस्फोट नहीं कर सकता हो।

उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा वाजपेयी सरकार के पोखरन दो परीक्षण के बाद से ही लगातार यह कोशिश की जाती रही है कि कोई समझौता कर भारत को भविष्य में परीक्षण करने से पूरी तरह से रोका जाए। उन्होंने कहा कि इस समझौते की इतनी बड़ी कीमत देने को भाजपा तैयार नहीं है।

आडवाणी ने प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह एवं संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन [संपगग] सरकार सरकार को ललकारने के अंदाज में कहा कि समझौता आप ऐसा करिये जिसमें कि भविष्य में परीक्षण की आजादी हो। उन्होंने कहा कि इस मसले पर भाजपा का समर्थन मांगने का प्रधानमंत्री को कोई नैतिक अधिकार नही है क्योंकि उन्हे वह दिन भी याद करना चाहिए जब पोखरन दो के बाद संसद में उन्होंने इसके लिए भाजपा की तीखी आलोचना की थी।

आडवाणी ने देश पर आंतरिक एवं बाहरी आतंकी तथा अन्य विध्वंसकारी ताकतों के खतरों का जिक्र करते हुए कहा कि भविष्य में विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में इसे मुख्य मुद्दा बनाया जाएगा। भाजपा ने इन ताकतों के प्रति सत्ता में रहते कडा रुख अख्तियार किया था और आगे भी उसका रुख कड़ा ही होगा। देश की सुरक्षा के साथ में कोई खिलवाड़ उसे बर्दास्त नहीं है।

उन्होंने संप्रग सरकार पर इन ताकतों पर नियंत्रण लगाने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह संसद पर हमले सहित कुछ घटनाओं पर हम पर सुरक्षा नहीं कर पाने का आरोप लगाते है परंतु यह भूल जाते है कि हमले के दोषी अफजल गुरु को सुप्रीमकोर्ट द्वारा फंासी की सजा दिए जाने के बाद भी उनकी सरकार इस पर निर्णय नहीं ले पा रही है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2010 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित