आडवाणी को पीएम बनाना है: खुराना

 
Apr 05, 06:42 pm

नई दिल्ली। भाजपा में वापसी के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना ने पुराने गिले-शिकवे दूर करने की कवायद करते हुए पार्टी छोड़कर गए सभी नेताओं से लौटने और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को प्रधानमंत्री बनवाने में सहयोग करने की अपील की है।

खुराना ने शनिवार को बताया कि उन्होंने पार्टी छोड़ गए सभी नेताओं से वापस लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए कि भाजपा केंद्र में सत्ता में लौटे और आडवाणी प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, आडवाणी, पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह, वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा और दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डा. हर्षव‌र्द्धन से मिलकर जल्द व्यक्तिगत रूप से आभार व्यक्त करेंगे।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को भी भाजपा में लाने की कोशिशें तेज हो रही हैं। दरअसल अगले लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा फिर से एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरना चाहती है। आडवाणी को भला बुरा कहने के लिए भाजपा से निकाले गए खुराना ने कहा कि पार्टी उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर या दिल्ली में जो भी दायित्व सौंपेगी उसका निर्वहन करने के लिए वह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने और दिल्लीवासियों को बिजली पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वह संघर्ष करेंगे।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:4
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित