करार पर पीएम की उम्मीद बरकरार

 
May 07, 08:50 pm

नई दिल्ली। एटमी करार के अंतिम सांसे गिनने की भविष्यवाणियों को खारिज करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उम्मीद जताई कि आखिरकार इसके विरोधियों को सद्बुद्धि आएगी।

बुधवार को राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समोराह में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत करते हुए डा सिंह ने कहा कि जब तक बातचीत चल रही है तब तक उम्मीद कायम है। उम्मीद करनी चाहिए कि सद्बुद्धि आएगी।

यह पूछने पर कि क्या 28 मई की परमाणु सुलह समिति की बैठक में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी में भारत संबंधी समझौते की दिशा में सहमति हो सकती है ताकि दो जून को होने वाली एजेंसी के संचालन मंडल की बैठक में उस दस्तखत किए जा सकें, डा सिंह ने कहा कि उम्मीद तो है।

प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण विधेयक के राज्यसभा में पेश होने को पहला कदम पार करने की संज्ञा देते हुए कहा कि अगर इस विधेयक पर सत्तारूढ गठबंधन में सहमति नहीं होती तो इसे सदन में पेश कैसे किया जा सकता था। प्रधानमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल ने विधेयक को सदन में पेश करने की मंजूरी दी। अगर सहमति नहीं होती तो यह कदम कैसे उठाया जा सकता था। अलबत्ता उन्होंने माना कि पिछडे वर्गो की महिलाओं को आरक्षण देने के मामले में कुछ चिंताएं हैं जिनका समाधान संसद की स्थायी समिति के विचार-विमर्श में किया जा सकता है।

महंगाई को विश्व व्यापी मुद्रा स्फीति का नतीजा बताते हुए डा. सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले कुछ महीने में महंगाई पर काबू पा लिया जाएगा। उन्होंने कहा, हमें इसका मुकाबला करना है। मुद्रा स्फीति साढे सात प्रतिशत के आसपास चल रही है। आप देखना कि कुछ ही महीने में यह नीचे आ जाएगी।

उन्होंने कहा, महंगाई का सामना अनेक देश कर रहे हैं। इनमें चीन और अमेरिका भी शामिल हैं। यह विश्व व्यापी प्रवृति है। लेकिन उन्होंने इस सवाल को टाल दिया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुशअ नाज और ईधन के संकट के लिए भारत और चीन को जिम्मेदार क्यों ठहरा रहे हैं। उन्होंने कहा, यह एक दूसरे पर दोष मढने का सवाल नहीं है। हमें इस मामले को ऐसे नहीं देखना चाहिए।

चीन के गोपनीय परमाणु पनडुब्बी अड्डे के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि हम इस बारे में सार्वजनिक रूप से टिप्पणी नहीं करना चाहते। लेकिन मैं इतना कह सकता हूं कि हम जो भी आवश्यक कदम अपनी सुरक्षा के लिए उठा सकते हैं, वे सभी उठाएंगे।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित