कामरेड सुरजीत कोमा में

 
May 17, 02:02 pm

नई दिल्ली। माकपा के पूर्व महासचिव एवं वयोवृद्ध नेता हरकिशन सिंह सुरजीत कोमा में चले गए हैं। सुरजीत को सांस में तकलीफ होने पर 6 मई को राजधानी से सटे नोएडा के मेट्रो हार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सुरजीत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने सोमवार को नोएडा जाएंगे।

मेट्रो अस्पताल के निदेशक डा. पुरुषोत्तम लाल ने बताया कि सुरजीत को जब अस्पताल लाया गया था तब उनके फेफडे़ में इंफेक्शन था और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उन्होंने बताया कि 14 मई को सुरजीत को रेसपरेटरी अरेस्ट हुआ था, जिसके कारण करीब 15 मिनट तक के लिए वह चेतना शून्य हो गए थे, जिसके बाद से ही उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन अब वह कोमा में चले गए हैं। उन्होंने बताया कि सुरजीत का उपचार कर रहे डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। प्रधानमंत्री के नोएडा जाने के मद्देनजर वहां सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए हैं।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:3.333334
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित