समाचार

बिहार के परिवहन मंत्री ने इस्तीफा दिया

May 17, 03:01 pm
  Print

पटना। बिहार के परिवहन मंत्री रामानंद प्रसाद सिंह ने शनिवार को नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

रामानंद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें अपने इस्तीफे का पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने रामानंद सिंह का इस्तीफा स्वीकार करते हुए इसे मंजूरी के लिए राज्यपाल आरएस गवई के पास भेज दिया है।

रामानंद सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक मामला निगरानी विभाग ने वर्ष 1990 में दायर किया था और उन पर अधिक कीमत पर घटिया स्तर का पाइप खरीदने का आरोप था। उस समय सिंह मुजफ्फरपुर स्थित कांटी थर्मल पावर स्टेशन में फ्यूल टेक्नोलाजिस्ट के पद पर थे। यह मामला उजागर होने पर उन्होंने परिवहन मंत्री के पद से इस्तीफा दिया है।

उल्लेखनीय है कि कुमार ने सिंह से पूर्व भी एक मामले में आरोपित होने के कारण मंत्री बनाए जाने के 24 घंटे के भीतर ही जीतन राम मांझी से इस्तीफा ले लिया था।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति