दाऊद को भारत को सौंपे पाक

 
May 17, 04:32 pm

हैदराबाद। भाजपा के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने शनिवार को पाकिस्तान से अंडरव‌र्ल्ड डान दाऊद इब्राहीम को भारत को सौंपे जाने का अनुरोध किया।

आडवाणी ने कहा कि पाकिस्तान को दाऊद को भारत को सौंपने का अपना वादा निभाना चाहिए। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बयान का जिक्रकरते हुए उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं कि पाकिस्तान ने पहली बार औपचारिक रूप से यह स्वीकार किया कि दाऊद इब्राहीम पाकिस्तान में है। गिलानी ने कहा था कि यदि भारत दाऊद के खिलाफ सबूत पेश करता है तो वह उसे भारत को सौंप देंगे।

आडवाणी ने कहा कि इंटरपोल और अमेरिका ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ है। मुंबई में वर्ष 1993 में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों की सुनवाई भारतीय अदालत में चल रही है और अदालत ने भी उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपना वादा निभाना चाहिए। आडवाणी ने आरोप लगाया कि केंद्र की संप्रग सरकार वोट बैंक की राजनीति के कारण आतंकवाद पर काबू पाने में विफल रही है जिससे देश की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी हमले हो रहे हैं और हाल ही में राजस्थान की राजधानी जयपुर में आतंकी हमला हुआ।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित