आतंकवाद पर विपक्षी दलों से मांगा सहयोग

 
May 17, 09:53 pm

गुलबर्गा/हुबली [कर्नाटक]। जयपुर सीरियल विस्फोटों की पृष्ठभूमि में आतंकवाद को वैश्विक समस्या करार देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस समस्या को खत्म करने के लिए शनिवार को विपक्षी पार्टियों से सहयोग करने का आग्रह किया।

हुबली और गुलबर्गा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि देश में आतंकी गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए संप्रग सरकार कदम उठाएगी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत आगामी 22 मई को यहां मतदान होना है।

जयपुर में सिलसिलेवर विस्फोटों की निंदा करते हुए सोनिया ने कहा कि केंद्र राजस्थान को हरसंभव मदद दे रहा है। उन्होंने आतंकवाद को वैश्विक समस्या करार देते हुए विपक्षी दलों से आतंकवाद की समस्या का नाश करने में सहयोग का आग्रह किया।

कांग्रेस की सरकार बनाने को मतदान करने की लोगों से अपील करते हुए सोनिया ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी पार्टी सत्ता में आने पर गरीबों को दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से चावल देने के अपने वादे के साथ ही घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करेगी।

इससे पहले सोनिया ने हुबली में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यदि उनकी पार्टी कर्नाटक में सत्ता में आई तो उत्तरी कर्नाटक क्षेत्र के विकास संबंधी मामलों पर गौर किया जाएगा और हुबली-अंकोला रेलवे लाइन परियोजना को लागू किया जाएगा।

व्यावसायिक गतिविधियों के केंद्र माने जाने वाले उत्तरी कर्नाटक में अपनी पार्टी के लिए चुनाव अभियान के दौरान सोनिया गांधी ने स्थिर सरकार और समग्र विकास के नाम पर मतदाताओं से पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक को जद [एस]-भाजपा गठबंधन सरकार के शासनकाल के दौरान बुरे दौर से गुजरना पड़ा। उन्होंने गठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा कि वे अपने स्वार्थ भरे उद्देश्यों के लिए एक-दूसरे से लड़ते रहे।

सोनिया ने किसानों को 60 हजार करोड़ रुपये के कर्ज की माफी संबंधी संप्रग सरकार के फैसले का जिक्र किया और केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अनेक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

संप्रग अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गरीबों और किसानों के हित संबंधी अनेक योजनाओं को लागू किया है, जिसमें 25,000 करोड़ की राष्ट्रीय कृषि योजना भी शामिल है। उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस एकमात्र ऐसा दल है जो समाज के सभी वर्गो का ध्यान रखता है और वह जाति व धर्म के नाम पर समाज का विभाजन नहीं करती। उन्होंने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए विधेयक को पेश करने का भी जिक्र किया।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित