बीमार सांसदों ने बढ़ाई भाजपा की मुश्किलें

 
Jul 18, 06:24 pm

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। लोकसभा में विश्वास मत पर सरकार को गिराने की रणनीति बनाने में जुटी भाजपा की मुश्किलें बीमार सांसदों ने बढ़ा दी हैं। पार्टी के तीन सांसद गंभीर बीमारी के चलते विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है। इनमें से एक बीकानेर के सांसद व फिल्म अभिनेता धर्मेद्र तो अमेरिका में हैं। यहां हाल में उनके घुटनों का आपरेशन किया गया है। पार्टी ने इस सांसदों को किसी तरह मतदान के लिए लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अस्वस्थता के बावजूद मतदान में हिस्सा लेंगे।

संप्रग सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर समर्थक व विरोध पक्षों में कांटे की लड़ाई में एक-एक वोट की अहमियत को देखते हुए दोनों पक्ष अपने सांसदों को मतदान के लिए सदन तक लाने की कवायद में जुट गए हैं। सरकार को पटखनी देने की कवायद में जुटी भाजपा के रणनीतिकारों ने अपने इन सासंदों व उनके डाक्टरों से संपर्क कर उन्हें सदन तक लाने की तैयारी शुरू कर दी है। सबसे ज्यादा दिक्कत धर्मेद्र को लेकर है जिनका अमेरिका में घुटनों का आपरेशन किया गया है। हालांकि पार्टी को उनके मतदान तक आने का भरोसा है। गुजरात से सांसद महेश कनोडिया व मालेगांव के हरिश्चंद्र चव्हाण को एयर एंबुलेंस से लाने की तैयारी है। कनोडिया की हाल में बाइपास सर्जरी हुई है और चव्हाण दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने के बाद नासिक में भर्ती हैं। हालांकि पार्टी के शीर्षस्थ नेता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अस्वस्थता के बावजूद मतदान करने आएंगे। वे अपनी सीट के बजाय सदन के भीतर अन्य किसी जगह से मतदान करेंगे।

इसी बीच पार्टी ने लोकसभा में सरकार पर विभिन्न मुद्दों पर असफलताओं को लेकर सरकार पर तीखे हमले करने के लिए अपनी अनुभवी व युवा ब्रिगेड को उतारने का फैसला किया है। विपक्ष से शुरुआत लालकृष्ण आडवाणी करेंगे और उसके बाद विजय कुमार मल्होत्रा, शाहनवाज हुसैन, अनंत कुमार, सुमित्रा महाजन कमान संभालेंगी। राजग के अन्य प्रमुख नेता भी सरकार के खिलाफ मोर्चा संभालेंगे। इनके भाषणों में खास बात यह रहेगी कि वे परमाणु करार के बजाय महंगाई, किसानों की समस्याएं, आंतरिक सुरक्षा व सरकार के चार साल के कामकाज को मुद्दा बनाएंगे।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(11) वोट का औसत

average:4.636364
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित