नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के बागी सांसद मुनव्वर हसन ने घोषणा की कि वह पार्टी व्हिप का उल्लंघन कर 22 जुलाई को संप्रग सरकार के खिलाफ मतदान करेंगे।
हसन ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि मैं पार्टी व्हिप का उल्लंघन करूंगा। आगामी 22 मई को विश्वास मत पर मतदान के दौरान संप्रग सरकार के खिलाफ मतदान करूंगा। उन्होंने कहा कि करार मुस्लिम विरोधी है। हम इसके खिलाफ हैं क्योंकि इसे अमेरिका प्रोत्साहन दे रहा है। वह मुस्लिम विरोधी देश है। मुजफ्फरनगर के सांसद हसन ने कहा कि वह औपचारिक तौर पर बसपा में शामिल नहीं हुए हैं लेकिन वह 22 जुलाई के बाद ऐसा करेंगे। उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार के पक्ष में मतदान करने के लिए उन्हें विभिन्न लोग प्रलोभन दे रहे हैं।