समाचार

कड़ी सुरक्षा के बीच शहाबुद्दीन दिल्ली रवाना

Jul 20, 04:00 pm
  Print

सिवान। एक आपराधिक मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए बिहार के सिवान से राष्ट्रीय जनता दल के बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को सोमवार से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में भाग लेने के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली ले जाया गया।

पटना हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद सीवान जेल में बंद सांसद को लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेने के लिए 2553 अप वैशाली सुपर फास्ट ट्रेन से दिल्ली भेजा गया है। सांसद की सुरक्षा के लिए बिहार पुलिस के इंसपेक्टर गोविंदजी सिंह के साथ चार सब इंसपेक्टर और स्पेशल औग्जिलरी फोर्स के 20 जवान को लगाया गया है।

उल्लेखनीय है कि पटना हाईकोर्ट ने 16 जुलाई को आजीवन कारावास की सजा पाए सिवान जेल में बंद सांसद को 21 व 22 जुलाई को लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति दी थी और बिहार सरकार को पूरी सुरक्षा में उन्हें दिल्ली ले जाने तथा वापस सिवान जेल पहुंचाने का निर्देश दिया था।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति