समाचार

अब चुनाव प्रचार में भी ब्लाग का सहारा

Aug 29, 03:17 pm
  Print

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ [डूसू] के चुनाव में इस बार विभिन्न छात्र संगठन चुनाव प्रचार के लिए ब्लाग का भी सहारा ले रहे है।

प्रौद्योगिकी के साथ आगे बढ़ रहे छात्र नेताओं का मानना है कि ब्लाग के जरिए वे अपनी बात आसानी से छात्रों तक पहुंचा पाएंगे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद [एबीवीपी] ने अपना ब्लाग बनाकर चुनाव अभियान को हाई-टेक करने की कवायद शुरू कर दी है। छात्र संगठन अपने ब्लाग- 'एबीवीपीडूसू डाट ब्लास्पाट काम' पर चुनाव संबंधी ढेर सारी सामग्री मुहैया करा रही है।

ब्लाग पर विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से जुड़ी तमाम जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। चुनाव में अपने प्रत्याशियों के बारे में भी एबीवीपी ने चर्चा की है। 'परिवर्तन के लिए छात्र' नामक एक पोस्ट में यह बताने की कोशिश की गई है कि पिछले वर्ष विश्वविद्यालय में विभिन्न छात्र संगठनों ने किन-किन गतिविधियों में हिस्सा लिया था।

गौरतलब है कि पांच सितंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय में चुनाव होने वाले है। विभिन्न छात्र संगठन इस चुनाव में जीत के लिए छात्रों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए जुटे हुए है।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति