शादी में शामिल होकर विवाद में फंसे चिरंजीवी

 
Sep 06, 05:37 pm

हैदराबाद। अभिनेता से नेता बने चिरंजीवी का विवाद पीछा नहीं छोड़ रहे। अब चिरंजीवी एक अंतरजातीय विवाह में शामिल होने को लेकर वधू पक्ष के निशाने पर हैं।

चिरंजीवी पिछले शनिवार को मशहूर दलित समाजसेवी व लेखक के. पद्म राव के बेटे चेतन की शादी में शरीक हुए थे। चेतन की 24 वर्षीय इंजीनियर पत्नी नलिनी उच्च जाति से हैं।

चिरंजीवी ने शादी में पहुंच कर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर उन्होंने अंतरजातीय विवाह की वकालत करते हुए जातिविहीन समाज की रचना के लिए ऐसी शादियों की जरूरत पर भी बल दिया। वधू पक्ष का आरोप है कि नलिनी ने यह शादी दलित लेखक के परिवार के दबाव में की और इसके लिए उन्हें चिरंजीवी का भी समर्थन हासिल था।

गौरतलब है कि पद्म राव हाल ही में चिरंजीवी की प्रजा राज्यम पार्टी में शामिल हुए हैं। नलिनी के पिता टी सुब्बा राव और मां टी मणि ने चिरंजीवी के शादी में शामिल होने को नाटक करार दिया है। स्थानीय टीवी चैनल पर नलिनी के मां-बाप ने आरोप लगाया कि चिरंजीवी ने यह सब अपनी पार्टी को लोकप्रियता दिलाने के लिए किया।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित