कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्योति बसु को सिर में चोट लगने के कारण शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बसु अपने इंदिरा भवन स्थित आवास में कल स्नानघर में गिर गए थे। बसु को साल्टलेक में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनके ललाट के दोनों तरफ तथा सिर पर एक-एक टांका लगाया गया। बसु का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इस बीच मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य बसु से मिलने अस्पताल गए और उनका हालचाल पूछा।