भाजपा का मीडिया प्रबंधन व प्रचार समिति गठित

 
Sep 06, 09:06 pm

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने चुनाव घोषणा पत्र, मीडिया प्रबंधन व प्रचार और सहयोगी दलों से समन्वय के लिए समितियों का गठन कर दिया है।

घोषणा पत्र समिति की कमान पार्टी के पूर्व अध्यक्ष डा. मुरली मनोहर जोशी को सौंपी गई है। मीडिया प्रबंधन टीम की कमान महासचिव अरुण जेटली संभालेंगे। सहयोगी दलों के साथ समन्वय का काम जसवंत सिंह, वेंकैया नायडू व सुषमा स्वराज देखेंगी।

विजय संकल्प रैलियों के जरिए जनता के बीच जाने के साथ चुनावी रणनीति व प्रबंधन तंत्र को रफ्तार देने के लिए भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने तीन महत्वपूर्ण समितियों की घोषणा कर दी है। दरअसल, पार्टी ने पूर्व में पहले उम्मीदवारों की घोषणा करने और बाद में अन्य तैयारियों का मोर्चा खोलने की रणनीति बनाई थी। केंद्र की संप्रग सरकार के विश्वास प्रस्ताव के बाद तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम से उसे उम्मीदवारों की घोषणा का काम रोकना पड़ा है। इस स्थिति में उसने अन्य चुनावी तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है।

महत्वपूर्ण चुनाव घोषणा पत्र समिति में संयोजक डा. मुरली मनोहर जोशी समेत 18 सदस्य होंगे। इनमें वेंकैया नायडू, कल्याण सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, अनंत कुमार, यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी, गोपीनाथ मुंडे, जुएल ओराम, थावरचंद गहलौत, बलवीर पुंज, शाहनवाज हुसैन, किरण रिज्जू, डा. नजमा हेपतुल्ला, के सी पंत, रामा जोयस व सोमपाल शास्त्री शामिल हैं।

महासचिव अरुण जेटली के नेतृत्व में गठित मीडिया प्रबंधन व प्रचार समिति में बलवीर पुंज, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावडेकर व राजीव प्रताप रूड़ी सदस्य होंगे। पार्टी आलाकमान ने गठबंधन को विस्तार के साथ मजबूती देने के लिए तीन सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया है। इसमें जसवंत सिंह, वेंकैया नायडू व सुषमा स्वराज को शामिल किया गया है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित