समाचार

सत्र तुरंत बुलाने की मांग करेंगे वामदल

Sep 06, 10:05 pm
  Print

नई दिल्ली। वाम दल, बसपा और तेलुगु देशम राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मुलाकात करके उनसे फौरन संसद का सत्र बुलाने की मांग करेंगे। इन दलों के नेता मंगलवार को राष्ट्रपति से मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि वाम दलों के नेता परमाणु करार पर देश की जनता और संसद से झूठ बोलने के बदले प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

वामदलों के नेताओं का मानना है कि परमाणु करार के अलावा जम्मू कश्मीर और उड़ीसा जैसे मुद्दों पर संसद में चर्चा जरूरी है। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति भवन ने वामदलों के नेताओं की प्रतिभा पाटिल से मुलाकात के लिए मंगलवार का दिन तय किया है। बुश प्रशासन द्वारा जनवरी में अमेरिकी विदेश मंत्रालय को भेजे पत्र पर माकपा महासचिव प्रकाश करात ने कहा कि संप्रग ने सिर्फ एक रास्ता छोड़ा है। वह यह कि प्रधानमंत्री इस्तीफा दे दें। लेकिन वह न तो संसद का सत्र बुला रहे हैं और न ही इस्तीफा दे रहे हैं। करात ने कहा कि यह बेशर्म सरकार है। उन्होंने कहा कि सत्र न बुलाकर सरकार संसद की अवमानना कर रही है।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति