राष्ट्रपति के काफिले में वाहनों की संख्या घटी

 
Sep 07, 12:09 pm

नई दिल्ली। राष्ट\पति प्रतिभा पाटिल के काफिले में मौजूद कारों की संख्या को लेकर विभिन्न राज्यों द्वारा पेश सुरक्षा जोखिमों के तर्क को स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति सचिवालय ने ऐसी यात्राओं के दौरान कारों की संख्या में पचास प्रतिशत कटौती करने का फैसला किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र सहित कुछ राज्यों के गृह मंत्रालयों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से संपर्क कर कहा है कि राष्ट्रपति के काफिले में शामिल कारों की संख्या इतनी ज्यादा होती है कि राज्य के पुलिस प्रमुख और मुख्य सचिव की कार काफी पीछे छूट जाती है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति महाराष्ट्र अक्सर आती जाती हैं। अधिकारियों ने कहा कि गृह मंत्रालयों का तर्क है कि आपातकाल की स्थिति में इन दो अधिकारियों को हालात अपने हाथ में लेने होते हैं और घटनास्थल पर आवश्यक आदेश जारी करने होते हैं। सूत्रों ने कहा कि एक पुलिस प्रमुख ने कहा था कि आपातकाल की स्थिति में उसे कोई भी आदेश जारी करने से पहले घटनास्थल तक पहुंचना होगा और उसे इसके लिए लगभग आधा किलोमीटर का रास्ता तय करना होगा।

राष्ट्रपति सचिवालय ने इन परिस्थितियों पर गौर करते हुए राष्ट्रपति के काफिले में शामिल 40 कारों की संख्या को घटाकर 20 करने का फैसला किया है, और राष्ट्रपति के कर्मचारियों को काफिले में शामिल एक बस में चलने को कहा है। प्रधानमंत्री के काफिले को घटाकर दस कारों से भी कम कर दिया गया है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(7) वोट का औसत

average:4.857144
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित