जया के हिंदी प्रेम पर भड़की शिवसेना-मनसे

 
Sep 07, 11:07 pm

मुंबई। प्रसिद्ध सिने तारिका जया बच्चन के महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों के हिंदी भाषा बोलने का समर्थन करने से एक नए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। इसके बाद शिवसेना और मनसे ने जया बच्चन पर जमकर हमला शुरू कर दिया है।

शिव सेना ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता जया बच्चन की ऐसी भाषा को बर्दाश्त नहीं करेगी, जबकि मनसे ने कहा कि जया को माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उन्होंने मराठियों का अपमान किया है।

द्रोण फिल्म के प्रोमो के अवसर पर शनिवार को जया ने कहा था कि हम उत्तर प्रदेश के लोग हैं। हमें हिंदी में बात करनी चाहिए।

शिवसेना के एक नेता ने कहा कि क्या वह ऐसा कहने का साहस असम में करेंगी जहां हिंदी बोलने के लिए लोगों की हत्या की जा रही है। नेता ने कहा कि उन्हें हिंदी को बढ़ावा देने के लिए तमिलनाडु और केरल में जाना चाहिए।

शिवसेना के प्रवक्ता और राज्य सभा में सपा सांसद जया बच्चन की समकक्ष संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ऐसी भाषा को बर्दाश्त नहीं करेगी। मनसे नेता यशवंत किलेदार ने कहा कि बच्चन यहां पिछले कई सालों से रहती आ रही हैं और स्थानीय भाषा नहीं जानती हैं, यह मराठियों का अपमान है। उधर, कांग्रेस ने मामले का राजनीतिकरण करने के लिए शिवसेना और मनसे की आलोचना की।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(28) वोट का औसत

average:3.500002
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित