कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार के साथ अपनी पार्टी के समझौते पर तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि यह पूर्ण जीत है। उन्होंने सिंगूर मुद्दे पर दो साल से चले आ रहे आंदोलन तथा टाटा मोटर्स की नैनो कार फैक्ट्री के स्थल पर 15 दिन से चले आ रहे धरने को निलंबित करने का भी ऐलान किया।