
अहमदाबाद [जासं]। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि आतंकवाद का संकट खतरे के निशान को पार कर गया है। एनडीए सत्ता में आई तो पोटा से सख्त कानून लाया जाएगा।
उन्होंने चार राज्यों में सत्ता में फिर से वापसी का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि काग्रेसनीत केंद्र सरकार वोट बैंक की राजनीति के चलते मुस्लिम समुदाय तथा आतंकवाद में फर्क नहीं कर पा रही है।
भाजपा अध्यक्ष बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आतंकियों को शह देने वाला पाकिस्तान आज इस समस्या से जूझ रहा है। वहा इस मुद्दे पर विशेष सत्र बुलाया गया है लेकिन काग्रेस संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार नहीं है। आतंक की समस्या से निपटने के लिए एक आम राय तैयार कर आंतरिक सुरक्षा के कदम उठाने होंगे। भाजपा अफजल को शीघ्र फासी देने की पक्षधर है लेकिन आतंकवाद यही समाप्त नहीं हो जाएगा। इसके लिए देश में एक आमराय बनाकर सख्त कानून बनाने की जरूरत है।
उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की पीठ भी थपथपाई। उन्होंने कहा कि नैनो को पश्चिम बंगाल से गुजरात लाकर मोदी ने विकास के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को साबित किया है। सिंह ने शेष भारत के लिए गुजरात को एक माडल बताया।
उन्होंने कहा कि अंग्रेज और औरगजेब जो राम की आस्था पर चोट नहीं कर पाए वो काम केंद्र सरकार ने कर दिखाया है। सुप्रीम कोर्ट में दायर अपने हलफनामे में सरकार ने राम के अस्तित्व को ही नकार दिया है। किसी भी आस्था तथा श्रद्धा को विज्ञान एवं ऐतिहासिक प्रमाण की जरूरत नहीं है।