समाचार

जेट का छंटनी का तरीका अनुचित

Oct 16, 11:07 pm
  Print

नई दिल्ली। चुनावों से पहले 1900 कर्मचारियों को निकालने के जेट एयरवेज के निर्णय के राजनीतिक तौर पर संवेदनशील मुद्दे में तब्दील होने के बीच चिंतित कांग्रेस ने हायर एवं फायर नीति की मुखालफत की और सीधे सीधे उद्योग से कहा कि भारत अमेरिका नहीं है।

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख एम वीरप्पा मोइली ने संवाददाताओं से कहा कि हायर और फायर उचित श्रम नीति नहीं है। अंधाधुंध उन्हें भर्ती करना और अंधाधुंध उन्हें निकालना उचित नहीं है। हम इसे स्वीकार नहीं करते।

मोइली ने कहा कि एयरलाइन में कर्मचारियों को निकाले जाने को छोड़ दीजिए, यह देश के किसी उद्योग के लिए अच्छा नहीं है। मोइली ने कहा कि युवाओं का करियर दांव पर है। उन्हें भर्ती करने और एयरलाइन की विस्तार योजना बनाने से पहले समुचित कारपोरेट सोच होनी चाहिए। यह पूछे जाने पर कि क्या उद्योग की मांग के अनुरूप कांग्रेस उदार श्रम कानूनों के पक्ष में है।

मोइली ने कहा कि भारत अमेरिका नहीं है। श्रमिकों के लिए हमारी समुचित सुरक्षा होनी चाहिए। वहां [अमेरिका में] अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है लेकिन उसी सुरक्षा उपायों के कारण हम संरक्षित हैं।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति