दिल्ली, मप्र, छत्तीसगढ़ में भाजपा आगे

 
Nov 21, 06:14 pm

नई दिल्ली। चार राज्यों में विधानसभा चुनावों से पूर्व किए गए सर्वे के नतीजे बताते हैं कि राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा लगभग बराबरी पर रहेंगी वहीं दिल्ली, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में केसरिया पार्टी बढ़त बनाएगी।

द वीक-सी वोटर द्वारा कराई गई रायशुमारी के नतीजे शुक्रवार को जारी किए गए हैं। इन नतीजों के अनुसार राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस दोनों की सीटों की संख्या 94 से 106 के बीच रहेगी। फिलहाल भाजपा के पास 120 सीटें हैं। इस सर्वेक्षण में तीन प्रतिशत गलती की गुंजाइश है।

मध्यप्रदेश में सर्वे के नतीजों के मुताबिक सत्तारूढ़ भाजपा 118 से 128 सीटें ले कर आगे रहेगी जबकि कांग्रेस को 100 से 110 सीटें मिलेंगी। मध्यप्रदेश की 228 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास फिलहाल 171 सीटें हैं।

सर्वे में कहा गया है कि दिल्ली विधानसभा की कुल 70 सीटों में से भाजपा को 36 से 42 सीटें मिल सकती हैं। यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस 28 से 34 सीटें हासिल कर सकती है।

भाजपा शासित छत्तीसगढ़ में सर्वे के अनुसार भाजपा को 44 से 52 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस की सीटों की संख्या 38 से 46 रह सकती है। 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा में भाजपा की सीटों की संख्या 50 है।

जहां तक मुख्यमंत्री का सवाल है तो दिल्ली में मतदाताओं ने भाजपा के वीके मल्होत्रा की तुलना में शीला दीक्षित को प्राथमिकता दी है। राजधानी के 37 फीसदी मतदाताओं ने वर्तमान मुख्यमंत्री के और 22 फीसदी ने मल्होत्रा के पक्ष में राय जाहिर की है।

सर्वे में यह भी बताया गया है कि 52 फीसदी प्रत्युत्तरदाताओं ने मुख्यमंत्री के तौर पर शीला दीक्षित का समर्थन किया। हालांकि 56 फीसदी चाहते हैं कि उनकी पार्टी को इस बार सत्ता न मिले।

चार राज्यों में रायशुमारी में शामिल ज्यादातर प्रत्युत्तरदाताओं ने कहा कि अगर अभी आम चुनाव कराए गए तो वह कांग्रेस के खिलाफ वोट देंगे। मध्यप्रदेश में कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री के तौर पर मनमोहन सिंह के कामकाज को लेकर नाराजगी जाहिर की।

सर्वे में संकेत मिलता है कि अगर राज्यों में भाजपा को फायदा मिलता है तो वह सत्ता की उम्मीद कर सकती है। लेकिन पार्टी को दिल्ली छोड़ कर शेष राज्यों में वोटों के बंटवारे और सीटों के बंटवारे का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

सर्वे के अनुसार 43 फीसदी प्रत्युत्तरदाताओं ने वर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बेहतर बताया कि 32 फीसदी प्रत्युत्तरदाताओं की राय में कांग्रेस के अशोक गहलोत अगले अच्छे मुख्यमंत्री हैं। राजस्थान में 48 फीसदी प्रत्युत्तरदाताओं ने यह भी कहा कि भाजपा को गुज्जर समझौते से फायदा नहीं होगा जबकि 32 फीसदी की राय अलग थी।

मध्यप्रदेश में 31 फीसदी प्रत्युत्तरदाताओं की राय में शिवराज सिंह चौहान अच्छे मुख्यमंत्री होंगे। पूर्ववर्ती मुख्यमंत्रियों में कांग्रेस के दिग्विजय सिंह का स्थान चौथा रहा। छत्तीसगढ़ में भाजपा के रमण सिंह अच्छे मुख्यमंत्री के तौर पर जनता की पसंद में कांग्रेस के अजित जोगी से थोड़े आगे रहे।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(27) वोट का औसत

average:4.814812
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित