राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए कोश्यारी

 
Nov 21, 08:37 pm

देहरादून। उत्तराखंड से राज्य सभा की एक मात्र सीट पर शुक्रवार को हुए मतदान में भाजपा प्रत्याशी तथा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी निर्वाचित घोषित किए गए।

निर्वाचन अधिकारी तथा उत्तराखंड विधानसभा के सचिव महेश चंद्र ने यहां बताया कि कोशियारी के पक्ष में 42 में से 42 मत पड़े, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी मनीष वर्मा को एक भी मत नहीं मिला। उन्होंने बताया कि कोशियारी को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। मतदान की पूरी प्रक्रिया भारी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण रही। राज्य के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने इस मतदान से अपने को पूरी तरह से अलग रखते हुए मतदान से अनुपस्थित रहने का फैसला किया था, जबकि बहुजन समाज पार्टी के विधायकों ने पहले ही अपने तटस्थ रहने की घोषणा की थी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:4.666666
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित