असम विस्फोटकर्ता को बांग्लादेशी सरकार का समर्थन

 
Nov 21, 09:46 pm

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने शुक्रवार को दावा किया कि बांग्लादेश की सरकार सहित वहां भारतीय हितों के विरोधी असम में 30 अक्तूबर के श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों के संदिग्ध षड्यंत्रकारियों का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विस्फोटों के मुख्य साजिशकर्ता और स्रोतों के बांग्लादेश में होने का संदेह है।

भारतीय हितों के विरोधी और बांग्लादेश की वर्तमान सरकार हीं विस्फोटों की जिम्मेदार है। विस्फोटों के षड्यंत्रकारी निश्चित तौर पर बांग्लादेश के हितों का पोषण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उल्फा सहित सभी उग्रवादी संगठनों के आधार बांग्लादेश में हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों की जांच आगे बढ़ रही है। गुवाहाटी, बोंगाईगांव एवं बारपेटा विस्फोटों में शामिल रहे उल्फा सहित अन्य उग्रवादी संगठनों के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन लोगों की विस्फोटों में सीधे शामिल होने के तौर पर पहचान की गई है जबकि साजिशकर्ता अलग लोग हैं। विस्फोटों में उल्फा के भी शामिल होने के पोख्ता साक्ष्य हैं।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित