तीन राज्यों में पंजा, दो में खिला कमल

 
Dec 08, 07:42 pm

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखे जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली व मिजोरम में पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि,राजस्थान में भी सत्ता के बेहद करीब पहुंच गई है। वहीं भाजपा मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपनी सत्ता बचाए रखने में सफल रही है।

राजस्थान में हाथ को मिला वोटरों का साथ

राजस्थान में सभी 200 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। कांग्रेस 96 सीटें जीतकर राज्य में सरकार बनाने के बेहद करीब पहुंच गई है, जबकि भाजपा को 78 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी [बसपा] को 6, माकपा 3, जनता दल [यूनाइटेड]1, समाजवादी पार्टी 1, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी 1 और निर्दलीयों को 14 सीटें मिली हैं। राज्य की मुख्मंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने हार स्वीकार करते हुए राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। यहां एक चौंकाने वाला नतीजा उस समय देखने को मिला, जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी महज एक वोट से चुनाव हार गए।

दिल्ली में शीला दीक्षित की हैट्रिक

उधर, दिल्ली में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी कर सभी अनुमानों को गलत साबित कर दिया है। शीला सरकार में वापसी की हैट्रिक के साथ-साथ विधायक के तौर पर भी हैट्रिक बनाने में सफल रहीं। उन्होंने भाजपा के विजय जौली को नई दिल्ली सीट से हराया। यहां भाजपा के मुख्यमंत्री पद के दावेदार विजय कुमार मल्होत्रा ने कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र कोछर को आठ हजार मतों से पराजित कर ग्रेटर कैलाश सीट जीत ली है। दिल्ली की 69 सीटों में से 68 पर चुनाव हुए थे। यहां कांग्रेस को 42 और भाजपा को 23 सीटें प्राप्त हुई हैं, जबकि बसपा ने पहली बार अपना खाता खोलते हुए दो सीटें हासिल की है। दो सीटें अन्य के खाते में गई है।

मध्य प्रदेश में खिला कमल

मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान अपनी सत्ता बचाने में सफल रहे हैं। राज्य में अपने विकास के नारे व कांग्रेस के बिखरे चुनाव प्रचार का फायदा उठाते हुए उन्होंने दोबारा अगले पांच सालों के लिए अपनी कुर्सी सुरक्षित कर ली है। यहां अप्रत्याशित रूप से भाजश नेता उमा भारती को हार का मुंह देखना पड़ा है। भाजपा को यहां 143 सीटों पर बढ़त मिली है, जबकि कांग्रेस को 69 और अन्य को 18 सीटों पर बढ़त है।

रमन का चमन

छत्तीसगढ़ में डा. रमन सिंह एक बार फिर मतदाताओं का विश्वास जीतने में सफल रहे हैं। यहां भाजपा के खाते 49 सीटें गई हैं ,जबकि कांग्रेस को 39 और अन्य को 2 सीटें मिली हैं।

दस वर्ष के बाद मिजोरम में कांग्रेस की वापसी

एजल। मिजोरम में कांग्रेस ने दस वर्ष के वनवास के बाद विधान सभा चुनावों में अप्रत्याशित जीत हासिल की है और उसने जोरदार वापसी की है। यहां कांग्रेस को 32 सीटें हासिल हुई हैं, जबकि सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट को सिर्फ 4 सीटें ही मिल पाई हैं और चार सीटें अन्य के खाते में गई हैं। कांग्रेस की धमाकेदार जीत का इसी से अंदाज लगाया जा सकता है कि दो जगह से प्रत्याशी निवर्तमान मुख्यमंत्री जोरमथोंगा दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं। उन्होंने ने मिजो नेशनल फ्रंट की करारी हार की नौतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा तक सौंप दिया है। इस भारी जीत ने एमएनएफ और स्वयं कांग्रेस को आश्चर्यचकित कर दिया है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लाल थारुहवला दोनों सीटों सरचीप और दक्षिण तुईपाई से चुनाव जीत गए हैं। जोरमथोंगा ने संयम बरतते हुए कहा कि मैं काफी आश्चर्यचकित हूं। हमें आत्ममंथन करने की जरुरत है कि हम से कहां चूक हुई जिसका खामियाजा इतने बडे़ स्तर पर चुकाना पड़ा।

चुनाव परिणाम 2008

राज्य घोषित/सीटें भाजपा कांग्रेस अन्य

दिल्ली 69/69 23 42 04

राजस्थान 200/200 78 96 26

मध्यप्रदेश 230/230 142 72 16

छत्तीसगढ़ 90/90 50 38 02

मिजोरम 40/40 - 32 08

विधानसभा चुनाव के विजेता

दिल्ली:-

नाम पार्टी क्षेत्र

1. मुकेश शर्मा कांग्रेस उत्ताम नगर

2. तरविंदर सिंह मारवाह कांग्रेस जंगपुरा

3. महाबल मिश्रा कांग्रेस द्वारका

4. रवींद्र बंसल भाजपा शालीमार बाग

5. सत्यप्रकाश भाजपा बिजवासन

6. मंगत राम सिंघल कांग्रेस आदर्शनगर

7. कंवर करण सिंह कांग्रेस माडल टाउन

8. धर्मदेव सोलंकी भाजपा पालम

9. वीर सिंह धीमान कांग्रेस सीमापुरी

10. तरविंदर सिंह लवली कांग्रेस देवली

11. करण सिंह तंवर भाजपा दिल्ली छा.

12. प्रेम सिंह कांग्रेस अंबेडकर नगर

13. अरविंदर सिंह लवली कांग्रेस गांधीनगर

14. सुनील वैद्य भाजपा त्रिलोकपुरी

15. किरण वालिया कांग्रेस मालवीय नगर

16. बलराम तंवर कांग्रेस छत्तरपुर

17. भरत सिंह इनेलो नजफगढ़

18. जयभगवान अग्रवाल भाजपा रोहिणी

19. सुरेंद्र कुमार बसपा गोकुलपुर

20. अशोक कुमार वालिया कांग्रेस लक्ष्मीनगर

21. कुलवंत राणा भाजपा रिठाला

22. अमरीश सिंह गौतम कांग्रेस कोंडली

23. सुभाष चोपड़ा कांग्रेस कालकाजी

24. साहिब सिंह चौहान भाजपा घोंडा

25. हरि शंकर गुप्ता कांग्रेस वजीरपुर

26. सुभाष सचदेवा भाजपा मोती नगर

27. ओपी बब्बर भाजपा तिलक नगर

28. विजय कुमार मलहोत्रा भाजपा ग्रेटर कैलाश

29. शोएब इकबाल कांग्रेस मटिया महल

30. नरेंद्र नाथ खन्ना कांग्रेस शाहदरा

31. डा. हर्षवर्धन भाजपा कृष्णानगर

32. नरेश गौड भाजपा बावरपुर

33. शीला दीक्षित कांग्रेस नई दिल्ली

34. अनिल चौधरी कांग्रेस पटपडगंज

35. देवेंद्र कुमार यादव कांग्रेस बादली

36. हारुन यूसुफ कांग्रेस वल्ली मारान

37. बरखा सिंह कांग्रेस रामकृष्ण पुरम

38. जसवंत राणा कांग्रेस नरेला

39. प्रह्लाद सिंह कांग्रेस चांदनी चौक

40. कपिल भारद्वाज कांग्रेस श्रीनगर

41. नसीब सिंह कांग्रेस विश्वासनगर

42. राजेश लिलोथिया कांग्रेस पटेल नगर

43. विजेंद्र सिंह कांग्रेस नांगलोई

44. श्रीकृष्ण भाजपा बुराड़ी

45. हसन अहमद कांग्रेस मुस्तआबाद

46. परवेज हाशमी कांग्रेस ओखला

47. राजेश जैन कांग्रेस सदर बाजार

48. जगदीश मुखी भाजपा जनकपुरी

49. अनिल झा भाजपा किराडी

50. सुरिंदर पाल सिंह कांग्रेस तिमारपुर

51. राम सिंह नेता बसपा बदरपुर

52. मनोज कुमार भाजपा मुंडका

53. दयानंद चंदेला कांग्रेस राजौरी गार्डन

54. नंद किशोर कांग्रेस विकासपुरी

55. मालाराम गंगवाल कांग्रेस मादीपुर-सु

56. जय किशन कांग्रेस सुलतानपुर माजरा-सु

57. सुरेंद्र कुमार कांग्रेस बवाना-सु

58. मोहन सिंह बिष्ट भाजपा करावल नगर

मध्यप्रदेश:-

1. जीतू जिराती भाजपा राऊ

2. विजय शाह भाजपा हरसूद

3. एदल सिंह कंसाना कांग्रेस सुमावली

4. ईश्वरदास रोहाणी भाजपा जबलपुर केंट

5. शिवमंगल सिंह भाजपा दिमनी

6. कमलेश सुमन भाजपा अंबाह-अजा

7. उमंग सिंघार कांग्रेस गंधवानी

8. बिजेंद्र सिंह भालाहेडा कांग्रेस मनासा

9. अनार सिंह बास्कले भाजपा पंधाना

10. ओमप्रकाश सखलेचा भाजपा जावद

11. नारायण सिंह कुशवाह भाजपा ग्वालियर द.

12. महेंद्र हार्डिया भाजपा इंदौर

13. हरिशंकर खटीक भाजपा जावरा-अजा

14. शिवराज सिंह चौहान भाजपा बुधनी

15. यादवेंद्र सिंह कांग्रेस टीकमगढ़

16. लखन घनघोरिया कांग्रेस जबलपुर पूर्व

17. हरेंद्रजीत सिंह बब्बू भाजपा जबलपुर प.

18. शरद जैन भाजपा जबलपुर उ.

19. श्रीनिवास तिवारी कांग्रेस सिरमौर सीट

20. चौधरी राकेश सिंह कांग्रेस भिंड

21. केदारनाथ शुक्ला भाजपा सीधी

22. कमल पटेल भाजपा हरदा

23. संजय शाह निर्दलीय टिमरनी

24. अरविंद भदौरिया भाजपा अटेर

25. मणिराम धाकड़ बसपा जौरा

26. अजय विश्नोई भाजपा पाटन

31. नरेंद्र त्रिपाठी भाजपा पनागर

32. नंदिनि मरावी भाजपा सिहोरा

33. एससीएल गुप्ता भाजपा संगम विहार

34. सुरेंद्र रातावाल भाजपा करोलबाग

35. हरशहरण सिंह बल्ली भाजपा हरिनगर

36. श्यामलाल गर्ग भाजपा शकूर बस्ती

37. नीरज बसोया कांग्रेस कस्तूरबा नगर

38. पारस जैन भाजपा उज्जैन-उत्तर

39. राधेश्याम पाटीदार भाजपा सुवासरा

40. सुलोचना रावत कांग्रेस जोबट

41. संतोष जोशी भाजपा सुसनेर

42. नागर सिंह भाजपा अलीराजपुर

43. हुकुम सिंह कांग्रेस शाजापुर

44. नातीराजा विक्रम सिंह कांग्रेस राजनगर

45. मानवेंद्र सिंह निर्दलीय महाराजपुर

46. शिवनारायण मीणा कांग्रेस चाचौडा

47. परसराम मुदगल बसपा मुरैना

राजस्थान:-

1. कांता करासिया भाजपा गढ़ी

2. अर्जुन सिंह बनानिया भाजपा बासवाड़ा

3. अनीता बघेल भाजपा अजमेर द.

4. भंवर लाल मेघवाल कांग्रेस सुजानगढ़-सु

5. अशोक गहलोत कांग्रेस सरदारपुरा

6. कैलाश भंसाली भाजपा जोधपुर

7. बाबू सिंह राठौड़ भाजपा राजस्थान

8. वासुदेव देवनानी भाजपा अजमेर उ.

9. गजेंद्र सिंह भाजपा राजस्थान

10. रामलाल जाट कांग्रेस मांडल

11. शिवजीराम भाजपा जहाजपुर

12. फतहसिंह जद-यू कुशलगढ़

13. सूर्यकांता व्यास भाजपा सूरसागर

14. वसुंधरा राजे भाजपा झालरापाटन

15. सज्जनदेवी कांग्रेस उदयपुर ग्रा.

16. राजेंद्र सिंह राठौड़ भाजपा तारानगर

17. अलाउद्दीन आजाद कांग्रेस सवाई माधोपुर

18. अशोक कांग्रेस खंडार

19. कमला कस्वा भाजपा सार्दुलपुर

20. वीरेंद्र बेनीवाल कांग्रेस लूणकरणसर

21. कानसिंह भाजपा सिवाना

22. अमीन खां कांग्रेस शिव

23. अशोक कुमार भाजपा सरदारशहर

24. कर्नल सोनाराम कांग्रेस बायतु

25. मलखानसिंह विश्नोई कांग्रेस लूणी

26. जयदीप निर्दलीय भादरा

27. नाथूराम सिनोदिया कांग्रेस किशनगढ़

28. रामकेश बसपा गंगापुर

29. अभिषेक माटोरिया भाजपा नोंहर

30. परम नवदीप काग्रेस संगरिया

31. महिपाल मदेरणा कांग्रेस ओसियां

32. कसमा मेघवाल भाजपा भोपालगढ़

33. अर्जुनलाल गर्ग भाजपा बिलाड़ा

34. मकबूल मदेलिया कांग्रेस चुरु

35. विजय बंसल भाजपा भरतपुर

36. अनिता सिंह भाजपा नगर

37. घनश्याम तिवाड़ी भाजपा सांगानेर

38. मोहनलाल गुप्ता भाजपा किशनपोल

39. नरपतसिंह राजवी भाजपा विधाधर नगर

40. कालीचरण सराफ भाजपा मालवीय नगर

41. अशोक परनामी भाजपा आदर्शनगर

42. राव राजेंद्र सिंह भाजपा शाहपुरा-जयपुर

43. फूलचंद भाजपा विराटनगर

44. राजपाल सिंह शेखावत भाजपा झोटवाडा

45. निर्मल कुमावत भाजपा फुलेरा

46. गंगादेवी कांग्रेस बगरु

47. भगवान सहाय सैनी कांग्रेस चौमूं

48. बृज किशोर शर्मा कांग्रेस हवामहल

49. देवीसिंह भाटी भाजपा कोलायत

50. बनवारी लाल सिंघल भाजपा अलवर-शहर

51. शंकर सिंह भाजपा ब्यावर

52. संजना अगरी भाजपा सोजत-सु

53. बाबूलाल खराडी भाजपा झाडोल-सु

54. नंदलाल भाजपा प्रतापगढ़-सु

55. किरण मोहश्वरी भाजपा राजसमंद

56. दीपेंद्र सिंह कांग्रेस श्रीमाधोपुर

57. नवल किशोर कांग्रेस बामनवास

58. मेवाराम जैन कांग्रेस बाड़मेर

59. मदन प्रजापत कांग्रेस पचपदरा

60. मांगीलाल कांग्रेस गोगुंदा-सु

61. लाल शंकर गटिया कांग्रेस डूंगरपुर-सु

62. रायामीणा कांग्रेस आसपुर-सु

63. सुरेंद्र कुमार कांग्रेस सांगवाड़ा-सु

64. शंकर लाल अहारी कांग्रेस चौरासी-सु

65. नाना लाल कांग्रेस घाटोल-सु

66. महेंद्रजीत सिंह कांग्रेस बागीडोरा-सु

67. कल्याण सिंह भाजपा नाथद्वारा

68. हेमाराम चौधरी कांग्रेस गुढ़ामलानी

69. गोपाल जोशी भाजपा बीकानेर पूर्व

70. हेम सिंह भडाना भाजपा थानागाजी

71. जसवंत सिंह भाजपा बहरोड़

72. अमराराम माकपा दातारामगढ़

73. बाबूलाल बैरवा भाजपा कठूमर

74. रामहेत यादव भाजपा किशनगढ़बास

75. टीकाराम जोली कांग्रेस अलवर ग्रामीण

76. ज्ञानदेव आहूजा भाजपा रामगढ़

77. बनवारी लाल भाजपा अलवर शहर

78. रोहिताश कुमार भाजपा बानसूर

79. दुरु मियां कांग्रेस तिजारा

80. मेजर ओपी यादव कांग्रेस मुंडावर

81. कन्हैया लाल निर्दलीय नोखा

82. राजकुमारी सिद्धी भाजपा बीकानेर पूर्व

83. मंगलराम विश्नोई कांग्रेस डूंगरगढ़

84. गोपाल जोशी भाजपा बीकानेर पश्चिम

छत्तीसगढ़:-

1. महेश गागडा भाजपा बीजापुर

2. मंतूराम पवार कांग्रेस अंतागढ़-सु

3. सुमित्रा मसकोले भाजपा कांकेर

4. ननकीराम कंवर भाजपा रामपुर

5. देवजी पटेल भाजपा धरसीवा

6. कुलदीप जुनेजा कांग्रेस रायपुर उ.

7. केदार कश्यप भाजपा नारायणपुर

8. आशारानी भाजपा बीजापुर

9. बैदूराम कश्यप भाजपा चित्रकोट

10. अजीत जोगी कांग्रेस मरवाही

11. अमर अग्रवाल भाजपा बिलासपुर

12. खेदूराम साहू भाजपा डोगरगंाव

13. डा.कृष्णमूर्ति बांधी कांग्रेस मस्तूरी

14. पुन्नूलाल मोहले भाजपा मुंगेली

15. शिवराज सिंह उर्से कांग्रेस मोहला मानपुर

16. डा.रेणु जोगी कांग्रेस छत्तीसगढ़

17. राजू सिंह क्षत्री भाजपा तखतपुर

18. बद्रीधर दीवान भाजपा बेलतरा

19. अजीत जोगी कांग्रेस मरवाही

मिजोरम

1. ललथनहवला कांग्रेस द. तुईपुई

2. ललरिनमाविया कांग्रेस हछेक

3. आर ललजिरलियाना कांग्रेस तवी

4. आरएल पियनमाविया कांग्रेस तुईवावल

5. पीसी ललथनलियाना कांग्रेस लुंगलेई उ.




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(273) वोट का औसत

average:3.963368
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित