लगातार नौ बार चुनाव जीतें बाबूलाल गौर

 
Dec 09, 05:06 pm

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने राजधानी भोपाल की गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र से लगातार नौ बार चुनाव जीतकर नया रिकार्ड कायम किया है।

मध्यप्रदेश में सोमवार को हुई मतगणना में गौर को 62776 मत मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की विभा पटेल को 29012 मत मिल सके। गौर 33754 मतों से विजयी रहे।

गौर ने हालांकि पिछला चुनाव 64212 वोट से जीतकर रिकार्ड कायम किया था। लेकिन इस बार परिसीमन के कारण गोविंदपुरा क्षेत्र के कई हिस्से अन्य क्षेत्रों में चले जाने के कारण इस बार उनकी जीत का अंतर कुछ कम हुआ है।

गौर ने पिछले चुनाव में हालांकि जीत का एक नया रिकार्ड बनाया था। लेकिन इस बार उन्हे टिकट लेने के लिए पार्टी में ही कड़ा संघर्ष करना पड़ा। अंतत: उन्हे टिकट मिला और वे नवी बार चुनाव जीतने में सफल रहे। पूर्व मुख्यमंत्री ने सबसे पहले दक्षिण भोपाल विधान सभा क्षेत्र से वर्ष 1974 में निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में चुनाव जीता था। उन्होंने वर्ष 1977 में जनता पार्टी के उम्मीदवार के रुप में गोविंदपुरा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और विजयी रहे।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(8) वोट का औसत

average:4.625
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित