समाचार

तेदेपा-वाम गठबंधन में शामिल होगी टीआरएस!

Jan 06, 04:05 pm
  Print

हैदराबाद। आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को देखते हुए तेलंगाना राष्ट्र समिति [टीआरएस] आंध्रप्रदेश की मुख्य विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी [तेदेपा] के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल होने की तैयारी में है।

इस पहल से राज्य का राजनीतिक समीकरण बदल सकता है। टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव ने इसकी पुष्टि की है कि उनकी पार्टी इस गठबंधन के साथ राजनीतिक सहयोग का स्वरूप तय करने में लगी है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की ओर पार्टी का झुकाव बढ़ गया है। इस गठबंधन में भाकपा और माकपा जैसी वामपंथी पार्टियां शामिल हैं।

गठबंधन ने सत्तारूढ़ कांग्रेस की नींद उड़ा दी है। राव ने सोमवार की रात अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनावी गठजोड़ की घोषणा अगले सप्ताह संक्राति के बाद की जाएगी। इस मौके पर तेदेपा, भाकपा और माकपा के नेता भी मौजूद थे। राव ने कहा कि उन्हें खुशी है कि तेदेपा और वामदलों के साथ मिलकर काम करने का मौका मिल रहा है।

उन्होंने राज्य की मौजूदा कांग्रेस सरकार को भ्रष्ट और जनविरोधी करार देते हुए उसके खिलाफ संघर्ष तेज करने का भी संकेत दिया।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति