जनता चाहेगी तो चुनाव लड़ूंगा: शेखावत

 
Jan 06, 04:05 pm

जयपुर। पूर्व उप राष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत ने मंगलवार को फिर दोहराया है कि स्वास्थ्य ठीक रहा और जनता चाहेगी तो वह लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

शेखावत मंगलवार को यहां संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होने कहा कि जनता चाहेगी तो वह राजस्थान के किसी भी क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ और गरीबी को दूर करने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए अभियान चलाया जाएगा। लेकिन उन्होंने अभियान आरंभ करने की तिथि और उसके स्वरूप के बारे में खुलासा नहीं किया।

गौरतलब है कि शेखावत ने सोमवार को कोटा में भी लोकसभा चुनाव लड़ने तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान शुरू करने की घोषणा की थी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(9) वोट का औसत

average:2.444444
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित