पत्नी की शिकायत पर गोवा मंत्री को समन

 
Jan 10, 06:08 pm

पणजी। गोवा के पर्यटन मंत्री फ्रांसिस्को जेवियर पाचेको को अदालत ने घरेलू हिंसा के मामले में पत्नी सारा पाचेको की शिकायत पर 12 जनवरी को अदालत में हाजिर होने के लिए शुक्रवार को समन जारी किया।

सूत्रों के अनुसार मंत्री की पत्नी सारा ने हाल ही में गोवा के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में पति के खिलाफ दूसरी पत्नी रखने, व्यभिचार करने समेत घरेलू हिंसा की कई शिकायतें दर्ज कराई हैं।

सारा ने शिकायत में कहा है कि मंत्री पति ने उसका फ्लैट और कार फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दिया। पुलिस ने हाल ही में कार क्रेता से कार बरामद कर ली और दस्तावेज में किए गए हस्ताक्षर की जांच की जा रही है।

पाचेको ने इन आरोपों को खारिज कर दिया और सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्री चर्चिल अलेमाओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उनकी पत्नी को उनके खिलाफ अयोग्य घोषित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष याचिका दाखिल करने के लिए उकसाया था।

हालांकि उन्होंने दूसरी पत्नी और व्यभिचार के प्रश्न पर कहा कि उन्होंने किसी और महिला के साथ विवाह नहीं किया है लेकिन जिस महिला को वह पसंद करते हैं उसके साथ रहते हैं।

उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने पत्नी सारा से विवाह संबंध समाप्त करने के लिए याचिका दाखिल की थी। इस पर सारा ने तलाक के लिए उनसे दो करोड़ रुपये की मांग की थी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित