समाचार

राजस्थान को भी चाहिए विशेष दर्जा

Jun 22, 08:25 pm
  Print

जयपुर [जासं]। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद अब राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने अपने राज्य को विशेष दर्जा देने की मांग की है। यहां दौरे पर आए वित्त आयोग के अध्यक्ष डा. विजय केलकर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विषम भौगोलिक, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रदेश की जनता के साथ न्याय करने का आग्रह किया है।

यहां सोमवार को शासन सचिवालय के सभा कक्ष में आयोग के साथ सरकार के प्रतिनिधियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पेयजल की समस्या को उठाया। उन्होंने कहा है कि राज्य का क्षेत्रफल पूरे देश का 10 प्रतिशत है। जिसमें से 65 प्रतिशत रेगिस्तानी क्षेत्र है। जबकि जल की उपलब्धता पूरे देश का एक प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पानी को लेकर हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

उन्होंने 12वें वित्ता आयोग के तहत दी गई ऋण माफी को जारी रखने के साथ ही राज्यों में पर्यावरण अनुकूल परियोजनाओं के लिए केंद्र से अधिक प्रोत्साहन राशि दिलाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय करों में हिस्सा 30.5 से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने की मांग की है।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति