बसु ने पार्टीजनों को दी नसीहत

 
Jun 22, 10:23 pm

कोलकाता [जागरण ब्यूरो]। माकपा के वयोवृद्ध नेता ज्योति बसु ने पार्टी का मनोबल बढ़ाते हुए नेताओं को जनता पर भरोसा रखने और अपनी भूल सुधारने की नसीहत दी है। वाममोर्चा सरकार के 32 वर्ष पूरे होने के मौके पर पार्टी के मुखपत्र गणशक्ति को दिए अपने साक्षात्कार में उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में जनता ही इतिहास रचती है। उनके पास बार -बार जाना पड़ता है। विश्वास अर्जित करने के योग्य बनने पर जनता अवश्य समझेगी।

उन्होंने कहा कि पंचायत और लोकसभा चुनाव में जो लोग वाममोर्चा से दूर हुए हैं उन्हें नए सिरे से जोड़ने का प्रयास शुरू करना होगा। नए लोगों को पार्टी से जोड़ने के प्रति सकारात्मक रूप से सोचना होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता में चेतना है। जनता एक दिन जरूर समझेगी कि कौन उनके हित के बारे में सोचता है। लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर गंभीर आत्मनिरीक्षण करना होगा। तीसरा मोर्चा जनता के समक्ष स्पष्ट नहीं हो सका। कांग्रेस से समर्थन वापस लेने के लिए दी गई दलील भी जनता के गले नहीं उतरी।

कृषि की सफलता को बरकरार रख कर उद्योग लगाने की सरकार की जो नीति तय हुई उसे भी जनता के बीच प्रभावी ढंग से पहुंचाया नहीं जा सका। विरोधी कृषि भूमि छीनने की बात प्रचारित करने में सफल हुए। उन्होंने कहा कि जनता की सकारात्मक राय से ही वाममोर्चा इतने दिनों से सत्ता में बना हुआ है। वाममोर्चा की एकता अटूट रखनी होगी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:4
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित