समाचार

उप्र में महिलाओं पर सबसे अधिक अत्याचार

Jun 23, 12:45 am
  Print

गाजियाबाद [जासं]। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष गिरिजा व्यास ने कहा कि यह विडंबना है कि एक महिला के मुख्यमंत्री होने के बाद भी उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर सबसे अधिक अत्याचार हो रहे है। प्रदेश का महिला आयोग सक्रिय रूप से कार्य करे तो महिला उत्पीड़न में काफी कमी आ सकती है।

व्यास यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई थीं। उन्होंने कहा कि उप्र में महिलाओं पर अत्याचार तो हो ही रहा है। इससे भी शर्मनाक बात यह है कि पुलिस द्वारा महिलाओं पर हुए अत्याचार की रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की जाती। ऐसे में मीडिया सराहनीय भूमिका निभा रहा है। वह महिलाओं पर हुए अत्याचार के संगीन मामलों को पुलिस द्वारा दबाने नहीं देती है।

उन्होंने प्रदेश महिला आयोग पर भी अंगुली उठाते हुए कहा कि कुछ प्रदेश के महिला आयोग सक्रिय रूप से कार्य नहीं कर रहे हैं।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति