बांध बनाने से चीन का इनकार: भारत

 
Nov 04, 11:12 am

नई दिल्ली। भारत सरकार का कहना है कि ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन द्वारा बांध के निर्माण संबंधी मुद्दे को उसने चीनी सरकार के समक्ष कई बार उठाया है, लेकिन उसने बार-बार इससे इनकार किया है।

विदेश सचिव निरुपमा राव ने बुधवार को नई दिल्ली में बताया, हमने चीन के साथ इस मुद्दे को कई बार उठाया है। चीन हर बार ऐसे किसी बांध के निर्माण से इंकार करता रहा है।

मीडिया में आई एक खबर में कहा गया है कि कि नेशनल रिमोट सेंसिंग एजेंसी [एनआरएसए] द्वारा इस बात की पुष्टि की गई थी कि चीन झांगमू में ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध का निर्माण कर रहा है।

भारत यह चिंता जताता रहा है कि चीन द्वारा बांध का निर्माण कराने से ब्रह्मपुत्र नदी में जल का प्रवाह रुक जाएगा। उसका यह भी मानना है कि नदियों को लेकर किसी द्विपक्षीय संधि के न होने की स्थिति में यह अनुचित भी है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(6) वोट का औसत

average:3
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित