पूछताछ के लिए कोड़ा को सम्मन

 
Nov 04, 11:14 am

नई दिल्ली। हवाला कारोबार के आरोपों का सामना कर रहे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और उनके सहयोगियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के लिए सम्मन जारी किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोड़ा को रांची स्थित उस अस्पताल में सम्मन दिया गया जहां उच्च रक्तचाप और पेट दर्द की शिकायत के बाद मंगलवार को उन्हें भर्ती कराया गया था।

सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कोड़ा के सात सहयोगियों को भी नोटिस जारी किए गए।

प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग, दोनों विभागों ने छापों के दौरान मिले दस्तावेजों की छानबीन शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार ए दस्तावेज कोड़ा और उनके सहयोगियों के दो हजार करोड़ रुपये से अधिक के कथित हवाला कारोबार और निवेश से संबंधित हैं।

प्रवर्तन निदेशालय जहां देश से बाहर किए गए निवेश और खरीदारी की जांच करेगा, वहीं आयकर विभाग देश के भीतर कोड़ा और उनके सहयोगियों की बेनामी संपत्ति की जांच करेगा।

दिल्ली, कोलकाता, मुबंई, लखनऊ और नासिक के आयकर निदेशालयों ने भी अपने द्वारा जब्त दस्तावेजों और सबूतों को जांच के लिए झारखंड आयकर निदेशालय को भेज दिया है।

कोड़ा और आठ अन्य देश ही नहीं, बल्कि संयुक्त अरब अमीरात, थाईलैंड इंडोनेशिया, सिंगापुर और लाबइेरिया जैसी जगहों पर भी सैकड़ों करोड़ रुपयों की संपत्ति अर्जित करने के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

प्रवर्तन निदेशालय ने इससे पूर्व कोड़ा और उनके मंत्रिमंडल में रहे कमलेश सिंह, भानु प्रताप शाही एवं बंधु तिर्की तथा पांच अन्य के खिलाफ प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट [प्राथमिकी के बराबर] दर्ज कराई थी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:3.2
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित