राकांपा सत्ता बंटवारे पर सहमत

 
Nov 05, 11:46 am

नई दिल्ली। राकांपा महाराष्ट्र में सत्ता बंटवारे के मुद्दे पर अपनी सहयोगी पार्टी कांग्रेस के साथ कुल मिलाकर सहमत हो गई है। राज्य में नई सरकार जल्द ही गठित हो जाएगी।

राकांपा महासचिव प्रफुल्ल पटेल ने बीती रात संवाददाताओं को बताया कि अधिकतर मुद्दों पर हम मोटे तौर पर सहमत हो गए हैं।

राकांपा के शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी प्रमुख शरद पवार के साथ यहां बीती शाम बैठक की थी जिसमें अजित पवार, छगन भुजबल, आर आर पाटिल तथा जयंत पाटिल ने भी शिरकत की थी।

बैठक में मौजूद पटेल बीच में ही चले गए और कांग्रेस की ओर से वार्ताकार अहमद पटेल से बातचीत की। बाद में वह वापस पटेल के आवास पर पहुंचे और राकांपा नेताओं को इस बातचीत की जानकारी दी।

पटेल ने बताया कि उन्होंने राकांपा के दृष्टिकोण से कांग्रेस को अवगत करा दिया है जिस पर रक्षा मंत्री ए के एंटनी से भी चर्चा किए जाने की संभावना है। एंटनी कांग्रेस के महाराष्ट्र मामलों के प्रभारी हैं। पटेल ने कहा, मुझे विश्वास है कि सभी मुद्दे सुलझा लिए जाएंगे।

इस बीच, उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और भुजबल के साथ राकांपा और कांग्रेस के 20-20 मंत्री शपथ लेंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव परिणाम 22 अक्टूबर को घोषित किए गए थे, जिसमें कांग्रेस-राकांपा गठबंधन ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की है। हालांकि मंत्रालय बंटवारे को लेकर दोनों के बीच अभी गतिरोध बना हुआ है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:3
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित