रेड्डी बंधुओं से चर्चा को येद्दियुरप्पा तैयार

 
Nov 05, 12:12 pm

नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येद्दियुरप्पा ने कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना से इनकार किया है और साथ ही वे समस्या के समाधान के लिए बगावत का नेतृत्व कर रहे रेड्डी बंधुओं सहित किसी से भी चर्चा करने को तैयार हैं।

असंतुष्टों के रोष का सामना कर रही कर्नाटक भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना से इनकार करते हुए येद्दियुरप्पा ने कहा कि वह समस्या के समाधान के लिए बगावत का नेतृत्व कर रहे रेड्डी बंधुओं सहित किसी से भी चर्चा करने को तैयार हैं।

उन्होंने टेलीविजन चैनलों से कहा कि राज्य के हित में और समस्या के समाधान के लिए मैं किसी से भी बात करने को तैयार हूं। यह उम्मीद व्यक्त करते हुए कि एक या दो दिन में संकट का समाधान निकल आएगा।

येद्दियुरप्पा ने कहा कि मैं गुरुवार को रेड्डी बंधुओं [पर्यटन मंत्री जनार्दन रेड्डी और राजस्व मंत्री करुणाकर रेड्डी] से मिलने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह असंतुष्टों की मांग मानने के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला करना राष्ट्रीय नेतृत्व का काम है।

इस सवाल के जवाब में कि क्या वह मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगे येद्दियुरप्पा ने कहा कि राष्ट्रीय नेता पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि इस बारे में सवाल ही नहीं उठता। वे यह स्वीकार कर चुके हैं कि मैं भविष्य का भी नेता रहूंगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एकमात्र चीज यह है कि हमें एक साथ बैठना है चर्चा करनी है और समस्या का समाधान निकालना है। मतों में कुछ मतभेद हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी यहां तक कि राष्ट्रीय नेता भी कोई फॉर्मूला नहीं ला सके और चर्चा के दौरान यदि वे [असंतुष्ट] राज्य के हित में कोई सलाह देते हैं तो मैं राष्ट्रीय नेताओं से अंतिम फैसला लेने को कहूंगा।

येद्दियुरप्पा ने कहा कि उन्हें किसी से भी मुलाकात करने में ऐतराज नहीं होगा क्योंकि नेताओं को राज्य के हितों को ध्यान में रख कर काम करना होता है।

गुरुवार सुबह वरिष्ठ भाजपा नेता एम वेंकैया नायडू से मिले येद्दियुरप्पा ने कहा कि वह लाल कृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली सहित अन्य पार्टी नेताओं से भी मिलेंगे।

मुख्यमंत्री राज्य में बाढ़ राहत मुद्दे पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी मिलेंगे। बुधवार शाम राजधानी पहुंचे येद्दियुरप्पा संकट के समाधान के प्रयास के तहत स्पीकर जगदीश शेट्टर से भी मिल चुके हैं जो बागी खेमे की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे हैं। यह बैठक पार्टी महासचिव अंनत कुमार ने कराई।

रेड्डी बंधु मुख्यमंत्री पद से येद्दियुरप्पा के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। दोनों भाई मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली को निरंकुश बता रहे हैं। वे ग्रामीण विकास मंत्री शोभा करंडलाजे के बढ़ते प्रभाव और अपने खान व्यवसाय संबंधी अन्य मुद्दों को लेकर भी असंतुष्ट हैं।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित