एक लोस व 31 विस सीटों पर वोटिंग

 
Nov 07, 10:35 am

नई दिल्ली। देशभर के सात राज्यों में 31 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर शनिवार सुबह कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मतदान शुरू हुआ। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ और वहां मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गई।

उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद लोकसभा सीट से राज बब्बर समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू डिम्पल यादव के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं। इसके साथ ही सात राज्यों की 31 विधानसभा सीटों के लिए भी आज सुबह मतदान शुरू हुआ। शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव आयोग की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मतगणना मंगलवार को होगी।

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद लोकसभा सीट समेत 12 विधानसभा सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। इन 12 सीटों पर कुल 177 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

उल्लेखनीय है कि सपा नेता मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव के पिछले लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद और कन्नौज दोनों सीटों से विजय हासिल करने के बाद फिरोजाबाद से इस्तीफा देने के कारण इस पर सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

राजस्थान के दो विधानसभा सीटों तोदीभीम और सलुम्बेर में आज शांतिपूर्ण ढं़ग से मतदान शुरू हुआ। इन दोनों सीटों के ढ़ाई लाख से अधिक मतदाता 13 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।

हिमाचल प्रदेश के रोहरू और जावली विधानसभा सीटों के लिए भी सुबह मतदान शुरू हुआ।

पश्चिम बंगाल के दस विधानसभा क्षेत्रों में भी आज वोट डाले जा रहे हैं। दस सीटों में से पांच सीटों-राजगंज, सुजापुर, बोंगांव, पूर्वी बेलगछिया और अलीपुर में माकपा ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि उसकी सहयोगी पार्टी भाकपा ने दक्षिण कोंटई ओर सेरामपोड़ से उम्मीदवार उतारे हैं।

तृणमूल कांग्रेस ने सात सीटों-अलीपुर, पूर्वी बेलगछिया, सेरामपोड़, दक्षिण कोंटई, इगरा, बोंगांव, राजगंज पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं, जबकि बाकी तीन सीटों-सुजापुर, कलचिनी और गोलपोखर में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

केरल के तीन विधानसभा सीटों कन्नूर, एर्नाकुलम और अलपुझा में आज सुबह तेज गति से मतदान शुरू हुआ। असम के दो विधानसभा क्षेत्रों दक्षिण सलमाड़ा और धेकिजुली में भी आज वोट डाले जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के वैशाली नगर विधानसभा सीट के लिए भी मतदान हो रहा है।

केरल, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और असम के इन मतदान केंद्रों पर केंद्रीय पुलिस बल कर्मियों को तैनात किया गया है।

उत्तर प्रदेश में करीब 1900 मतदान केंद्रों को संवेदशनशील घोषित किया गया है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजामात के साथ माइक्रो आवजर्वर तैनात किए गए हैं और वीडियो कैमरा लगाए गए है। मतगणना दस नवंबर को होगी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:3.666666
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित