शिवराज के बयान पर भड़के नीतीश

 
Nov 07, 01:17 pm

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर उनके बिहार विरोधी बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि बिहार के लोग पूरे देश में अपनी प्रतिभा की बदौलत रोजगार प्राप्त करते है और यह देश के सभी नागरिकों का मौलिक अधिकार है। मध्य प्रदेश के उद्योगों में उत्पादित माल की खपत यदि बिहार या अन्य राज्यों में नहीं हो तो क्या वहां के उद्योग प्रभावित नहीं होंगे?

नीतीश ने कहा है कि यदि प्रत्येक राज्य अपनी सीमा में सिर्फ अपने प्रदेश के लोगों को रोजगार देगा तो इससे न सिर्फ संविधान के मौलिक अधिकारों का हनन होगा बल्कि देश की एकता और अखंडता को भी आघात लगेगा।

उन्होंने चौहान से मध्य प्रदेश में देश के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों को सुरक्षा और सहायता प्रदान करने का अनुरोध भी किया।

उल्लेखनीय है कि चौहान ने दो दिन पहले मध्य प्रदेश में बिहार के लोगों को काम नहीं देने की बात कही थी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(15) वोट का औसत

average:4.4
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित