16 को संसद घेरेगी भाकियू

 
Nov 07, 08:53 pm

गजरौला [जेपीनगर]। गन्ना मूल्य को लेकर अब संघर्ष का मैदान दिल्ली बनेगा। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह जहां दिल्ली में सांसदों को एकजुट करने में लगे हुए हैं, वहीं उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मा‌र्क्सवादी [सीपीआईएम] के महासचिव प्रकाश करात और समाजवादी पार्टी के महासचिव अमर सिंह से भी मुलाकात कर आंदोलन के लिए समर्थन मांगा है। भारतीय किसान यूनियन [भाकियू] ने 16 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मंडी धनौरा मार्ग के ग्राम फतेहपुर छीतरा स्थित किसान भवन मौजूद किसानों से इस आंदोलन में भारी संख्या में शिरकत करने की अपील की और उनकी गन्ना मूल्य संबंधी समस्याएं सुनीं। उन्होंने भाकियू की रणनीति से भी किसानों को अवगत कराया।

बागपत में बरनावा के रालोद विधायक सतेंद्र सोलंकी ने पत्रकारों से बातचीत में जानकारी दी है कि गन्ना मूल्य के मुद्दे पर राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष अध्यक्ष चौ. अजित सिंह दिल्ली में सांसदों को एकजुट करने में लगे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी [मा‌र्क्सवादी] के महासचिव प्रकाश करात से मुलाकात की और सपा महासचिव अमर सिंह ने अजित सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की और आश्वस्त किया कि वे 10 नवम्बर से रालोद के आंदोलन में भाग लेंगे।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(6) वोट का औसत

average:4.666666
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित