संसद की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

 
Nov 20, 12:03 pm

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में शुक्रवार को दूसरे दिन भी लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही केंद्र सरकार की नई गन्ना मूल्य नीति के विरोध में विपक्षी दलों के हंगामे की भेंट चढ़ गई तथा दोनों सदनों की बैठक कोई कामकाज निपटाए बिना सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विपक्षी सदस्यों के हंगामे और भारी शोरगुल के कारण दोनों सदनों की बैठक पूरे दिन के लिए स्थगित करने से पहले लोकसभा की कार्यवाही एक बार जबकि राज्यसभा की दो बार स्थगित करनी पड़ी। दोनों ही सदनों में आज प्रश्नोत्तरकाल शुरू होते ही विपक्षी सदस्य, वाम दल और सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे सपा के सदस्य अपने स्थानों पर खडे़ हो गए और इस मुद्दे पर सरकार की नीति की आलोचना करते हुए तुरंत चर्चा कराने की मांग करने लगे। विपक्षी सदस्य अपनी मांग पर जोर देने के लिए आसन के सामने आकर नारेबाजी भी करने लगे।

एक बार के स्थगन के बाद लोकसभा की बैठक जब पुन: शुरू हुई तो अध्यक्ष मीरा कुमार ने विपक्ष के भारी शोरगुल के बीच जरूरी दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए और इसी दौरान पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने जयपुर में पिछले दिनों इंडियन आयल कार्पोरेशन के डिपो में लगी भीषण आग के बारे में बयान सदन के पटल पर रख दिया। इसी तरह दो बार के स्थगन के बाद राज्यसभा की बैठक दोपहर बारह बजे जब पुन: शुरू हुई तो सभापति मोहम्मद हामिद अंसारी ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाने के बाद सदस्यों से लोक महत्व के मुद्दे उठाने को कहा लेकिन शोरगुल के कारण किसी ने उस ओर ध्यान नहीं दिया जिस पर उन्होंने सदन की बैठक पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी।

विपक्षी सदस्य इस दौरान आसन के सामने आकर काला कानून वापस लो और किसान विरोधी सरकार नहीं चलेगी जैसे नारे लगाते रहे। लोकसभा की बैठक गुरुवार को भी इस वजह से नहीं चल पाई थी जबकि राज्यसभा अपने दो सदस्यों के निधन के कारण उन्हें श्रद्धांजलि देकर पूरे दिन के लिए स्थगित हो गई थी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(11) वोट का औसत

average:4.545454
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित