16 मार्च को पेश होगा 2012-13 का बजट

नई दिल्ली। वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी वित्त वर्ष 2012-13 का आम बजट 16 मार्च को लोकसभा में पेश करेंगे।

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के 12 मार्च को संसद के दोनो सदनों को संबोधन के साथ बजट सत्र की शुरुआत होगी। रेल बजट 14 मार्च को पेश होगा और 15 मार्च को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।

संसदीय मामलो के मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि हम राष्ट्रपति से यह सिफारिश करने जा रहे हैं कि बजट सत्र 12 मार्च को बुलाया जाए और यह 30 मार्च तक चले। राष्ट्रपति का संबोधन 12 मार्च को होगा, रेल बजट 14 मार्च को और केंद्रीय बजट 16 मार्च को पेश होगा।

वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी की अध्यक्षता वाली संसदीय मामलो की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक के बाद बंसल ने संवाददाताओ से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होने कहा कि बजट सत्र का दूसरा हिस्सा 24 अप्रैल से 22 मई तक होगा।

बजट सत्र की शुरुआत आमतौर पर फरवरी के तीसरे सप्ताह से होती है। लेकिन इस साल उत्तर प्रदेश सहित पाच राज्यो में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बजट देर से पेश किया जाएगा। आदर्श आचार संहिता 9 मार्च तक लागू रहेगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:2.333334
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • आतंकवाद