भाजपा मूल मुद्दों से भटकी तो साथ छोड़ देंगे

गोरखपुर। योगी आदित्यनाथ ने आगाह किया है कि यदि पार्टी हिंदुत्व के अपने मूल मुद्दे से भटकती है तो वह अपनी पहचान गंवा देगी और उन जैसे नेताओं को मजबूरी में उसका साथ त्यागना पड़ेगा।

गोरखपुर से भाजपा सांसद ने पार्टी में पूर्व बसपा मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के प्रवेश के अपने विरोध को यह कहकर सही ठहराया कि लालकृष्ण आडवाणी की जनचेतना यात्रा की पृष्ठभूमि में भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू की गई मुहिम इस निर्णय के कारण कुंद हुई है।

उन्होंने कहा कि मंदिर [गोरखनाथ] ने राम जन्मभूमि आंदोलन का नेतृत्व किया था। हिंदुत्व हमारे लिए एक मिशन की तरह है। हम राजनीति छोड़ सकते हैं हिंदुत्व नहीं। उन्होंने कहा कि उनके जैसे लोग भाजपा से तब तक संबंध बनाए रखेंगे जब तक पार्टी के एजेंडे में हिंदुत्व बना रहेगा।

आदित्यनाथ ने कहा कि जिस दिन भाजपा ने हिंदुत्व त्यागा, हम भाजपा छोड़ देंगे। हिंदुत्व और राम मंदिर को राष्ट्रीय महत्व के मुद्दे करार देते हुए कहा कि लोग भाजपा जैसी पार्टियों से उम्मीद करते हैं कि वे इन मुद्दों को उठाए। उन्होंने कहा कि उसके साथ भाजपा की पहचान है। यदि वह अपनी इस पहचान को गंवा देती है तो उसे पहचान का संकट झेलना पड़ेगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(13) वोट का औसत

average:4.076924
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • आतंकवाद