समाचार

आप सरकार बनवाइए, हम मंदिर बनवाएंगे

Jan 01, 05:30 am
  Print

लखनऊ [जागरण टीम]। भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार बनी तो अयोध्या मंदिर निर्माण के साथ प्रदेश में रामराज आएगा।

गडकरी मंगलवार को देवरिया और महराजगंज में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सूबे में भाजपा की सरकार बनने पर गरीबों को रोजगार, किसानों को खाद, 24 घंटे बिजली, मुकम्मल शिक्षा और सड़कों को ठीक किया जाएगा। भाजपा में सभी वर्गो का हित संरक्षित है।

गडकरी ने कहा कि राहुल गांधी को यूपी में विकास की याद आई है। 40 साल तक प्रदेश में कांग्रेस की हुकूमत रहने पर विकास क्यों नहीं हुआ?

उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस सांप्रदायिकता फैलाने का काम करते हैं। बसपा से प्रदेश का भला होने वाला नहीं है। बसपा मूर्तियों व पत्थरों पर गरीब का रुपया खर्च कर रही है। विकास से कोई लेना-देना नहीं है। इसके लिए भाजपा सरकार जरूरी है। भाजपा अकेले दम पर सरकार बनाएगी।

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के लिए सरकार को बदलना होगा। रोजी-रोटी सभी को चाहिए। उन्होंने सपा, बसपा पर प्रहार करते हुए कहा कि दोनों दल दलितों व पिछड़ों को गिरवी रखकर वोट लेते हैं। उनसे सतर्क रहने की जरूरत है। यूपी को बचाने के लिए रामराज की स्थापना और भयमुक्त सरकार तथा विकास के लिए भाजपा को लाना होगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति