मुंबई। महाराष्ट्र में मंगलवार को जिला परिषद की 27 और पंचायत समितियों की 305 सीटों के लिए मतदान हुआ। राज्य चुनाव आयोग का कहना है कि शुरुआती आंकड़ों के अनुसार मतदान 65 फीसदी रहने की संभावना है।
राज्य चुनाव आयुक्त नीला सत्यनारायण ने बताया कि नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में 67 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। मुंबई समेत दस नगर निगमों के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा। मतगणना 17 फरवरी को होगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर