समाचार

मायावती के अपशब्द की सीडी आयोग को भेजी

Jan 01, 05:30 am
  Print

लखनऊ [जागरण ब्यूरो]। गोरखपुर की एक सभा में बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती द्वारा मंच से अपशब्द कहने को चुनाव आयोग ने गंभीरता से लिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सोमवार रात में ही मामले की सीडी गोरखपुर प्रशासन से मांगी थी। मंगलवार को इसे चुनाव आयोग को भेज दिया गया।

गौरतलब है कि सोमवार को मुख्यमंत्री मायावती की सभा में एक महिला ने विरोध प्रदर्शित करने का प्रयास किया था। इस पर मायावती ने विरोधी दलों पर आरोप लगाते हुए अपशब्द का प्रयोग किया था। मीडिया से घटना का संज्ञान लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इसकी वीडियो फिल्म मंगाई थी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बताया कि उक्त वीडियो उन्होंने देखा नहीं है। उसे आयोग को भेजा गया है। वहां से निर्देश आने पर ही आगे कोई कदम उठाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि रायबरेली के सलोन में रॉबर्ट वाड्रा की मोटरसाइकिल रैली रोकने वाले प्रेक्षक पवन कुमार सेन का तबादला पहले ही कर दिया गया था।

यह संयोग था कि उनका आदेश रैली रोकने के बाद आया। दोनों मामलों में संबंध नहीं है। फिलहाल रायबरेली में चुनाव होने तक प्रेक्षक क्षेत्र में ही रहेंगे। रॉबर्ट वाड्रा के जुलूस के मामले में आयोग के नियमों के तहत कदम उठाए जाएंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति