बेनीप्रसाद-पुनिया में तनातनी

बाराबंकी। केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने उनके गृह जनपद बाराबंकी से काग्रेसी सासद पी. एल. पुनिया को बाहरी करार दिया है। ऐन विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों के बीच गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है, जबकि काग्रेस ने इसे मीडिया का खेल बताकर खारिज कर दिया है।

बाराबंकी निवासी और गोंडा से सासद वर्मा ने पुनिया के साथ उनके मतभेद के बारे में आज यहा संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में कहा कि पुनिया पंजाब से आए हैं। यहां सारे आदमी हमारे है और हम जिले की सभी छह विधानसभा सीटें जीत रहे हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश में पार्टी के केंद्रीय प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बेनी की टिप्पणी को पार्टी में गुटबाजी का सबब मानने से इंकार करते हुए कहा कि बेनी जी ने पुनिया को जो पंजाब का रहने वाला बताया है उसे तूल देना जरुरी नहीं है। पुनिया ने आईएएस में चुने जाने के बाद सारा जीवन उत्तर प्रदेश में बिताया और यहा के हो गए। हर आदमी कहीं न कहीं से आया है। मेरे पुरखे भी 400 साल पहले राजस्थान से मध्यप्रदेश गए थे।

सिंह ने कहा कि पुनिया ने यहा से वर्ष 2007 में विधानसभा चुनाव लड़ा और 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में 1. 5 लाख वोट से जीत दर्ज की। मीडिया के लोग यूं ही गुटबाजी की बात करते हैं। केंद्रीय संसदीय राज्य मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि इस बात को बहुत तूल देने की जरुरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि कुछ मतभेद होते रहते है। भाजपा में तो यह हमेशा ही होता रहता है। पुनिया ने बहरहाल बेनी की टिप्पणी पर कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेता है और हर कोई उनका सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि नाराज होने की कोई बात ही नहीं है। ऐसी चीजों पर तो हंसी आती है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, बाराबंकी और आसपास के जिलों में विधानसभा चुनावों में अधिकाश टिकट बेनी प्रसाद वर्मा की सलाह से तय किए गए। हालाकि पुनिया भी वरिष्ठ नेता है और बाराबंकी से सासद है।

बेनी गोंडा से सांसद हैं और अपने संसदीय क्षेत्र की उपेक्षा के आरोप में वह पिछले दिनों कई मौको पर जनता का मुखर विरोध झेल चुके हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • आतंकवाद