समाचार

भाजपा की कथनी व करनी में अंतर

Jan 01, 05:30 am
  Print

नई दिल्ली। कर्नाटक में मंत्रियों द्वारा कथित रूप से अश्लील क्लिप देखने पर उठे विवाद पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए काग्रेस ने बुधवार को कहा कि इससे विपक्षी दल के बीच कथनी और करनी में अंतर दिखाई देता है।

राज्य विधानसभा में कथित रूप से अश्लील क्लिप देखते पाए गए भाजपा सरकार के तीन मंत्रियों ने आज अपने इस्तीफे सौंपे।

काग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि कर्नाटक भाजपा में भ्रष्टाचार से लेकर पोर्नोग्राफी तक सबकुछ है। यह भाजपा की कथनी और करनी में अंतर बताता है। विवाद के बाद सहकारिता मंत्री लक्ष्मण सावदी, महिला एवं बाल विकास मंत्री सीसी पाटिल और बंदरगाह तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्णा पालेमर ने शीर्ष नेताओं के साथ बैठक के बाद इस्तीफा देने का फैसला किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति