मांगें नहीं मानी तो करेंगे रेल ट्रैक जाम

हिसार। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले रेलवे ट्रैक के किनारे रविवार से जारी धरना लगातार जारी है। आंदोलन को गति प्रदान करते हुए चौथे दिन छह लोग क्रमिक अनशन पर बैठ गए। इसके साथ ही समिति ने प्रदेश के अन्य जिलों में मोर्चा खोलने और एक साथ 14 स्थानों पर रेल ट्रैक जाम करने की चेतावनी दे डाली है।

गांव रामायण में रेलवे फाटक संख्या सी-82 के निकट रेल पटरियों के किनारे जारी धरना-प्रदर्शन में आंदोलन की आगामी रणनीति भी तय की जा रही है। बुधवार को सरकार की ओर से वार्ता का सशर्त प्रस्ताव आने पर समिति ने उसे ठुकरा दिया। समिति की ओर से अब प्रदेश के अन्य जिलों में भी धरने-प्रदर्शन शुरू करने के अलावा एक साथ 14 स्थानों पर रेल ट्रैक जाम करने की भी रणनीति तैयार की गई है।

इसके साथ ही आंदोलन को गति प्रदान करते हुए जाट समुदाय के छह वरिष्ठ लोगों ने बुधवार को दोपहर एक बजे से 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी। समिति ने क्रमिक भूख हड़ताल के साथ ही आमरण अनशन शुरू करने की भी चेतावनी दे डाली है। क्रमिक अनशन में पहले दिन जय सिंह माजुवाला, चंदाराम गनोह, किताब सिंह अमदपुर, बजे सिंह सुलतानपुर, हरिराम चैनत व प्रेम सिंह किरोड़ी शामिल हुए।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल धारीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से सशर्त वार्ता का बुलावा आया था, जिसे समिति ने ठुकरा दिया। सीएम की ओर से पहले धरना उठाने की शर्त रखी गई थी, जिसे संघर्ष समिति ने स्वीकार नहीं किया। उन्होंने बताया कि अब आंदोलन को तेज किया जाएगा। आंदोलनकारियों ने प्रदेश के अन्य जिलों में भी धरने-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है।

धारीवाल ने कहा कि क्रमिक भूख हड़ताल का सिलसिला शुरू किया गया है और समिति का शांतिपूर्वक आंदोलन जारी रहेगा। समिति रेलवे ट्रैक के किनारे से नहीं हटेगी। उन्होंने बातचीत के विकल्प खुले होने से भी इंकार नहीं किया।

वहीं, समिति के प्रांतीय महासचिव महेंद्र पूनिया ने कहा कि यदि सरकार ने समिति की मांगें नहीं मानी तो एक साथ 14 स्थानों पर रेलवे ट्रैक को रोक दिया जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:2.333334
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • आतंकवाद