पांचवें चरण का मतदान आज

लखनऊ [जागरण ब्यूरो]। अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को मजबूत करने की जिम्मेदारी इस बार पांचवें चरण के मतदाताओं को उठानी है। उन्हें गुरुवार को वोट डालने के लिए घरों से निकलना है। इन वोटरों के लिए चुनौती है कि वह पिछले चार चरणों के मतदान को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाएं।

विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में 13 जिलों की 49 सीटों पर मतदान होना है। ये जिले हैं- फिरोजाबाद, कांशीराम नगर, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, रमाबाई नगर, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा। इस चरण में कई बड़े नेताओं सहित 829 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 1.56 करोड़ मतदाता करेंगे।

इस चरण में इटावा, औरैया, मैनपुरी, एटा आदि जिलों में सपा का मजबूत आधार माना जाता है, तो बुंदेलखंड के हमीरपुर, महोबा, ललितपुर आदि जिलों में पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा ने अधिकतर सीटों पर कब्जा जमाया था। बुंदेलखंड में राहुल गांधी की सक्रियता ने इस बार कांग्रेस की उम्मीदें बढ़ाई हैं, तो भाजपा अपनी पार्टी के चर्चित चेहरे उमा भारती से करिश्माई परिणाम की संभावना पाले बैठे हुई है, जो खुद यहां की सीट से उम्मीदवार हैं।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बताया कि पांचवें चरण में 741 पुरुष, 87 महिला और एक किन्नर उम्मीदवार है। इनके लिए 86.53 लाख पुरुष और 70.01 लाख महिला मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव के लिए 17267 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इस चरण में 28173 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन का प्रयोग किया जाएगा।

इनके भाग्य का फैसला

पांचवें चारण के चुनाव में जिन प्रमुख प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है उनमें भाजपा की उमा भारती-चरखारी, साक्षी महराज-भोगांव, प्रेमलता कटियार-कल्याणपुर, बादशाह सिंह-महोबा, सपा के शिवपाल सिंह यादव-जसवंतनगर, बसपा के जयवीर सिंह-करहल, कांग्रेस के रंजीत सिंह जूदेव-गरौठा और मथुरा प्रसाद पाल-अकबरपुर रनिया सीट से हैं।

2007 में किसको कितनी सीटें

बसपा-27

सपा-14

भाजपा-6

कांग्रेस-4

अन्य-2

[कुल 53 सीटें थीं। इस बार परिसीमन के कारण चार सीटें कम यानी 49 सीटों पर चुनाव हो रहा है।]

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • आतंकवाद