कन्नौज गोलीकांड के विरोध में भाजपाई सड़कों पर

लखनऊ [जाब्यू]। कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में पुलिस गोलीकांड के विरोध में गुरुवार को भाजपाइयों ने जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। मृतकों के परिवारीजन को 50-50 हजार रुपये बतौर आर्थिक सहायता देते हुए घटना की जांच को पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार के नेतृत्व में कमेटी गठित की है।

बुधवार को गुरसहायगंज में हुई हिंसक वारदात के मौके पर जा रहे प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही और साध्वी उमा भारती आदि नेताओं को गिरफ्तार करने के विरोध में भाजपा ने गुरुवार को जिला मुख्यालयों पर दो घंटे धरना प्रदर्शन करने का एलान किया था।

गुरुवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि राजधानी समेत अन्य जिला मुख्यालयों पर भी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए धरना दिया और ज्ञापन सौंपे। मथुरा में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया।

प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही ने पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार के नेतृत्व में सतीश महाना, बालचंद्र मिश्रा व सलिल बिश्नोई को लेकर कमेटी गठित की है। जो मौके पर जाकर पड़ताल करेगी और रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय में सौंपेगी। इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने मृतकों के परिवारीजन को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। पाठक ने कहा कि प्रदेश की बर्बर सरकार को उखाड़ फेंकने तक भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • आतंकवाद