खुर्शीद और उनकी पत्नी के खिलाफ याचिका

फर्रुखाबाद। केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद और उनकी पत्नी एवं उत्तर प्रदेश की फर्रुखाबाद विधानसभा सीट से काग्रेस की प्रत्याशी लुइस खुर्शीद के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में याचिका दायर की गई है।

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कल अधिवक्ता के. के. गुप्ता द्वारा प्रस्तुत याचिका को स्वीकार कर उस पर सुनवाई की तारीख 24 फरवरी तय की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि खुर्शीद ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी पत्नी लुइस के पक्ष में आयोजित जनसभाओं में कहा कि चुनाव आयोग चाहे उन्हें फासी चढ़ा दे लेकिन वह पिछडे़ मुसलमानों को नौ प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री ने यह बयान अपनी पत्नी को चुनाव जिताने के लिए दिया है जिससे धार्मिक उन्माद फैलने की आशंका उत्पन्न हो गई है, लिहाजा खुर्शीद, उनकी पत्नी तथा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाही की जानी चाहिए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • आतंकवाद